Sunami Media News

आज का राशिफल (24-11-2022)



आज का राशिफल (24-11-2022) 
मेष
24-11-2022

 दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होगा साथ ही उनसे आपको कई क्षेत्रों में सहयोग भी मिलेगा। जो भविष्य में आपके काम आएगा। व्यापारियों को कुछ क्षेत्रों में घाटा होने की आशंका हैं लेकिन कुल मिलाकर आप लाभ में ही रहेंगे। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। अपनी कमियों की दूर करने का प्रयास करें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अधिक काम की वजह से थकान महसूस करेंगे। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला 


 
---------------------------------------

वृष 
24-11-2022

 प्रेमी जोड़ों का अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा लेकिन किसी अनहोनी की आशंका मन में रहेगी। अविवाहित लोगों को निराश होना पड़ सकता हैं क्योंकि सच्चा जीवनसाथी मिलने में अभी और समय बाकि हैं। यात्रा करते वक्त किसी परेशानी से घिर सकते हैं। अज्ञात बाधा आपके कार्यों को प्रभावित करेगी। दफ्तर में आज काम में मन नहीं लगेगा। विवाहितों को बाहर जाना पड़ सकता है। खानपान में लापरवाही न करें। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हरा रंग 


 
---------------------------------------

मिथुन 
24-11-2022

 दिन आलस्य में ज्यादा बीतेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों में से मुख्यत: बीटेक, बीसीए, ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट के छात्र लाभ में रहेंगे व उन्हें कई नए अवसर मिल सकते हैं। अपने कौशल से कठिन कार्यों को आसान कर सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद करेंगे। आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। मनचाहे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे। नौकरी में प्रमोशन की सूचना मिलेगी। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 


 
---------------------------------------


कर्क 
24-11-2022

 दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी जोड़े आज के दिन अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो सकती हैं। जोखिम वाले कार्य के दौरान अलर्ट रहें। अपनी नई योजना का खुलासा कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश शुभ रहेगा। करियर से जुड़ी कामयाबी मिलेगी, नौकरीपेशा लोगों को खुशी मिलेगी। शासकीय नियमों का पालन करें। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग :  बैंगनी रंग 


 
---------------------------------------

सिंह 
24-11-2022

 प्राइवेट नौकरी में काम कर रहे लोगों को आज के दिन थोड़ा संभल कर कार्य करना होगा, तो वही कंटेंट मार्केटिंग व सॉफ्टवेर इंजीनियरिंग के लोग लाभ में रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम रहेगा, अच्छी खबर मिल सकती है। परिजनों के साथ पास की जगह पिकनिक मनाने जा सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा, पूजापाठ से मानसिक शांति मिलेगी। नए स्रोत से अच्छी खासी आमदनी होगी। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग :  भूरा रंग 


 
---------------------------------------

कन्या
24-11-2022

 आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में सेहत का विशेष ध्यान रखें। नौकरी के दौरान भी शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। पुराने मित्रों से मिलकर स्कूली के दिनों को याद करेंगे। सफर कठिन हो सकता है। परिजनों के साथ किसी जरूरी कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल 


 
---------------------------------------

तुला 
24-11-2022

 निजी नौकरी करने वालों को आज ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखनी होगी नहीं तो बिना कारण आपका नाम किसी गलत काम में आ जाएगा। इससे ऑफिस में आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक मामले हल होंगे। संतान को सफलता मिलने से खुश रहेंगे। आपको कार्यस्थल पर अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन को लेकर विचार करेंगे। कांपीटिशन परीक्षा में कामयाबी मिलेगी।  


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग 


 
---------------------------------------

वृश्चिक 
24-11-2022

 आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। इस दौरान आप परिश्रम तो बहुत करेंगे, लेकिन मनचाहे परिणाम मिलने में संदेह है। कई ऐसे व्यापारिक समझौते हो सकते हैं, जिनमें घाटा होने की संभावना हैं। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। उधार देते समय जल्दबाजी न करें। अपने फैसले किसी अन्य को मानने के लिए मजबूर न करें। बच्चों से प्रेम करेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग 


 
---------------------------------------

धनु 
24-11-2022

 संयुक्त परिवार में रहने वाले आज अनजाने में भी किसी के साथ न उलझनें, क्योंकि कोई भी बात बड़ा विवाद का रूप ले सकती है। ऐसे में आपके संयम रखने से सब कुछ ठीक रहेगा। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। दंपत्तियों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। आपको नए स्रोत से आय होने की संभावना है। परिवार के बुजुर्गों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। अफसरों से सैलरी बढ़ाने को लेकर चर्चा कर सकते हैं।  


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग :  नारंगी रंग 


 
---------------------------------------

मकर 
24-11-2022

 सरकारी अधिकारियों के लिए आज का दिन ज्यादा काम लेकर आएगा, उचित होगा कि इस समय आप अपना आपा खोने की बजाय धैर्य व संयम से काम लें। आज किसी न किसी से मुलाकात होगी। शत्रुओं से अलर्ट रहें। परिस्थितियों का पूरे जोश के साथ सामना करेंगे। किसी को गलत सलाह न दें। छात्रों काे कामयाबी मिलेगी, पढ़ाई में मन लगेगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में विलंब हो सकता है। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग :  हरा रंग 


 
---------------------------------------

कुंभ 
24-11-2022

 आज का दिन आपके परिवार में ढेरों खुशियां लेकर आएगा व सभी के बीच आपसी स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी भी मिल सकती हैं। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। जरूरी होने पर खर्च करें। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। सेहत में सुधार होगा। यात्रा करते समय सतर्क रहें। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हरा रंग 


 
---------------------------------------

मीन 
24-11-2022

 विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं, जिससे दोनों के बीच दूरियां और बढ़ेगी। ऐसे में किसी बात को बढ़ाने से अच्छा है कि उनसे खुलकर बात करें व कठोर शब्दों के इस्तेमाल से बचें नहीं तो स्थिति और बिगड़ सकती हैं। जानकार लोगों से मुलाकात का कारोबार में फायदा होगा। शेयर मार्केट में निवेश शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। बैंक आदि में अलर्ट रहें। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 


 
---------------------------------------



Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने