Sunami Media

करवाचौथ पर आपके शहर में,, कब दिखेगा चांद

करवाचौथ पर आपके शहर में कब दिखेगा चांद, पढ़िये यह खबर,

बिलासपुर । करवाचौथ पर महिलाएं बेसब्री के साथ चांद का इंतजार करती है। दरअसल, करवाचौथ का व्रत बिना चंद्रमा की पूजा के अधूरा रहता है। तो आइए जानते हैं आपके शहर बिलासपुर, दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, अहमदाबाद, अमृतसर, चंड़ीगढ़, मथूरा, कानपुर सहित इन शहरों में कब दिखाई देगा चांद।


- करवाचौथ का व्रत पति की लंबी आयु की कामना के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके व्रत रखती है। करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन चंद्रमा का बेहद बेसब्री से इंतजार करती है। दरअसल, करवाचौथ का व्रत चांद की पूजा और उसे अर्घ देने के बाद ही खोलने के नियम है और इस दिन चांद्रमा महिलाओं को खूब इंतजार करवाता हैं। तो आइए जानते हैं आपके शहर में कब निकलेगा चांद।

शहरचांद निकलने का समय
अमृतसर में करवा चौथ पर चांद दिखने का समय8 बजकर 13 मिनट
चंडीगढ़ में8 बजकर 7 मिनट
अहमदाबाद8 बजकर 42 मिनट
आगरा8 बजकर 11 मिनट
इंदौर8 बजकर 29 मिनट
कुरुक्षेत्र8 बजकर 9 मिनट
गाजियाबाद8 बजकर 9 मिनट
गुरुग्राम8 बजकर 11 मिनट
चेन्नई8 बजकर 30 मिनट
जयपुर8 बजकर 20 मिनट
दिल्ली8 बजकर 10 मिनट
देहरादून8 बजकर 3 मिनट
प्रयागराज7 बजकर 59 मिनट
फरीदाबाद8 बजकर 11 मिनट
बैंगलुरु8 बजकर 41 मिनट
मथुरा8 बजकर 11 मिनट
मेरठ8 बजकर 8 मिनट
मुंबई8 बजकर 49 मिनट
कानपुर8 बजकर 3 मिनट
लखनऊ7 बजकर 59 मिनट
हरिद्वार8 बजकर 3 मिनट
करवा चौथ पर चंद्रोदय के समय को देखने से मालूम होता है कि अबकी बार चांद के दीदार के लिए मुंबई में करवा चौथ का व्रत रखने वालों को अधिक इंतजार करना होगा। यहां चांद पूरे देश में सबसे देर से नजर आएंगे। जबकि कोलकाता में शाम 7 बजकर 37 मिनट पर सबसे पहले चांद दर्शन देंगे।

इस तरह खोले अपना करवाचौथ का व्रत
सुहागन महिलाएं सबसे पहले छलनी में दीपक रखें इसके बाद चांद को और फिर अपने पति को देखें। इसके बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलें। पानी के साथ साथ पति को अपनी पत्नी को कुछ मिठाई भी खिलानी चाहिए। सुहागन महिलाओं को चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए। बिना अर्घ्य दिए व्रत पूरा नहीं माना जाता है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media