Sunami Media

सड़क पर चल रहे वृद्ध को गाय ने उठाकर नाली में पटका मौके पर मौत ।

सड़क पर चल रहे वृद्ध को गाय ने उठाकर नाली में पटका  मौके पर मौत ।



बिलासपुर । सरकंडा के राजकिशोर नगर में गाय ने सड़क पर चल रहे वृद्ध को उठाकर नाली में पटक दिया इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नाली में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी का फुटेज भी लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

सरकंडा के राजकिशोरनगर सूरजमुखी सेक्टर में रहने वाले ओमप्रकाश सिंह(90) रिटायर्ड कर्मचारी थे। उनकी बहू शिक्षिका और बेटा निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। बुधवार की सुबह दोनों अपने काम पर निकल गए। वहीं, ओमप्रकाश सिंह किसी काम से पोस्ट आफिस गए। वहां से काम निपटाकर वे पैदल घर लौट रहे थे। कालोनी में ही सड़क पर दो-तीन गाय खड़ी थी। ओमप्रकाश मवेशियों के किनारे से निकल रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ से कुछ सामान छूटकर गिर गया। सामान उठाने के लिए वे झुके। इसके बाद जैसे ही वे चलने लगे पीछे खड़ी गाय ने उन्हें उठाकर सड़क किनारे नाली में पटक दिया।
इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान सड़क पर आवाजाही नहीं थी। इसके कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। थोड़ी देर बाद किसी ने नाली में शव देखकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। शव की पहचान के बाद स्वजन को भी इसकी जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी वाहन की टक्कर से नाली में गिरने की आशंका पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकाला। इसमें गाय के मारने से नाली में गिरने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का भी फुटेज लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media