Sunami Media

मिथुन और कर्क राशि को हो सकता है नुकसान, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

Tarot Horoscope Today 13 October 2022 मिथुन और कर्क राशि को हो सकता है नुकसान, देखें आपका दिन कैसा रहेगा,



राशिफल 13 अक्टूबर के बारे में देखें तो टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों को आज धन के मामले में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही कर्क राशि वालों को भी धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज टैरो कार्ड्स के जादुई पत्ते आपके बारे में क्या कहते हैं देखिए राशिफल 13 अक्टूबर का।


मेष राशिफल : काम का रहेगा बोझ

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम न पड़े। आप अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

वृषभ टैरो राशिफल : सेहत का रखें ख्याल

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार, यात्राएं करनी पड़ सकती है। जिस वजह से आज आपको अपने स्वास्थ्य को गिरावट महसूस हो सकती है। इतना ही नहीं आज कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन टैरो राशिफल : धन के मामले में रहें सतर्क

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन धन के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतने वाला है। आपको सलाह है कि आज लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है। इतना ही नहीं आज आपको मकान और वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं।

कर्क टैरो राशिफल : लेनदेन में रहें सतर्क

कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन नौकरी, व्यवसाय में लेन देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि, आज का दिन कार्यस्थल पर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

सिंह टैरो राशिफल : थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत


सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम हासिल हो सकता है। इसके अलावा माता पिता को आज उनकी संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।


कन्या राशि : सहयोगियों से हो सकता है विवाद


कन्या राशिवालों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, दिन सामान्य से निम्न रहेगा। दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। आपको सलाह है कि समय के साथ चलने की आदत डालें। वरना आप समस्याओं में उलझे रहेंगे।


तुला टैरो राशिफल : बुरी आदतों पर रखें काबू

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोग फिलहाल, आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। कार्य में सफलता हासिल करने के लिए आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। फिलहाल, आपको अपनी बुरी आदतों पर काबू करने की जरूरत है।

वृश्चिक टैरो राशिफल : आज किसी से हो सकता है मतभेद


टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज कई समस्याओं और मतभेदों से आमना सामना हो सकता है। जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ अनावश्यक वाद विवाद में न पड़ें

धनु टैरो राशिफल : काफी व्यस्त रहेंगे आप


धनु राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज के दिन आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। व्यस्त होने के साथ साथ ही आप काफी खुश भी नजर आएंगे। फिलहाल, आपके सामने कई नए अवसर आएंगे। आज की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम देंगी। साथ ही आपको आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल : किसी कार्य की रहेगी चिंता

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से निम्न रह सकता है। आज आप किसी विशेष कार्य की चिंता में रहेंगे। साथ ही आपको सलाह है कि आज किसी बात को लेकर व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल : जीवन में आएगी खुशहाली

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन इस राशि के कई लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आने वाला है। इस दौरान कुछ लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि, इस राशि के मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। साथ ही धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ेगी।

मीन टैरो राशिफल : पद प्रतिष्ठा से मिलेगा लाभ

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आज कार्य व्यापार में वृद्धि और लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media