बारम्बार आवेदन-निवेदन करने से भी नहीं खुल रही है शिक्षा विभाग की नींद------"""नदारद शिक्षकों से परेशान पाड़ादाह के ग्रामीणों ने पुनःविकासखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन करने की चेतावनी""""
कसडोल। कसडोल विकासखंड अंतर्गत बारनवापारा के समीपस्थ ग्राम पाड़ादाह में पदस्थ शिक्षक केसर पटेल हमेशा शाला में अनुपस्थित रहने की शिकायत ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से अनेक बार की। किंतु शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।इनके स्थान पर अन्य शिक्षक की पदस्थापना किए जाने हेतु पुनः विकास खंड शिक्षा अधिकारी कसडोल को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।ग्राम पाड़ादाह से जागरूक ग्रामीण महिलाएं एवं स्व सहायता समूह की अनेक महिलाएं संगठित होकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कसडोल पहुंचकर लिखित शिकायत पेश की है।आवेदन में उल्लेखित है कि इस संबंध में आपके कार्यालय में कई बार पत्र प्रेषित कर अवगत कराया जा चुका है।वर्तमान में यहां एक ही शिक्षक रघुनाथ प्रसाद ध्रुव द्वारा व्यवस्था के तहत अध्यापन कार्य कराया जा रहा है।इस तरह यह प्राथमिक शाला एकल शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है।ऐसी स्थिति में एक और शिक्षक की व्यवस्था इस प्राथमिक शाला में किया जाना अतिआवश्यक है।पत्र में यह भी उल्लेखित है कि अध्यापन कार्य करा रहे रघुनाथ प्रसाद ध्रुव यहां व्यवस्था पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उक्त शिक्षक की मूल पद स्थापना भी यहां किए जाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि ग्राम पाड़ादाह के शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई शिक्षकों के अनियमित विद्यालय पहुंचने के कारण प्रभावित हो रही है।जिससे पालकों में आक्रोश व्याप्त है।व्यवस्था नही सुधरने पर ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए आंदोलन हेतू बाध्य होंगे।