समस्याओं को लेकर भानपुर की महिला स्व सहायता समूहों ने जनपद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-------
कसडोल। जनपद पंचायत कसडोल के अंतर्गत ग्राम भानपुर की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आज गुरुवार को अपनी समूह में ब्याप्त समस्याओं की निराकरण को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष रामचरण यादव को लिखित आवेदन दिया है।राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना अंतर्गत आत्म निर्भर स्वालंबी शसक्त होकर महिला समूह आगे बढ़ रही है।अधिकृत बैंक से लोन लेकर स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने स्तर में इच्छा अनुसार कार्य करके शासन की योजनाओं का लाभ ले रहीं हैं।भानपुर की महिला स्व सहायता समूहो ने जनपद अध्यक्ष को अपने सौपे गए आवेदन में कहा है कि बिना हम महिला समूहों के सहमति के बगैर सक्रिय महिला चुना जाना गलत है।अधिकारियों की मिलीभगत से सक्रिय महिला का चयन किया गया है जिसका हम विरोध करते हैं।
हमारे ग्राम पं. कुशगढ़ में 11 महिना स्व सहायता समूह है। जबकी हमारे ग्राम भानपुर में 4 महिला स्व सहायता समूह है जिसमे 3 समूह को बिना पूछे व बिना सहमति के महिला सक्रिय बना दिया गया है इसकी खबर हमें 6 माह तक नहीं दिया गया जबकी हम तीनों महिला स्व सहायता समूह अपने द्वारा चयनित महिला सक्रिय चाहते है। महिला समूहों में लीलावती,हीराबाई, जमुनाबाई,दुर्पति,हेमबाई,राजकुमारी, गनेशी,विमला, कविता, रजनी,सरस्वती, कांति,तेजकुमारी,सुनीता चांदनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।