Sunami Media

घायल आर्मी डॉग की मौत,

सुनामी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ । आज दोपहर सेना के असॉल्ट डॉग 'जूम' की मौत गई। गुरुवार (13 अक्टूबर) दोपहर करीब 12 बजे मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने सेना के असॉल्ट डॉग जूम की मदद से 10 अक्टूबर की सुबह जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दो आतंकियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ को दौरान जूम को दो गोलियां लगी थीं। उसके बाद से ही श्रीनगर में सेना के 54 एएफवीएच अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। सेना की ओर से कहा गया कि जूम की हालात में सुधार हो रहा था, लेकिन 12 बजे के करीब वह अचानक हांफने लगा और फिर उसकी मौत हो गई।
ढाई साल का जूम पिछले करीब 10 महीने से सेना की 15 कोर की असॉल्ट यूनिट से जुड़ा हुआ था। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों की एक टीम ने ऑपरेशन तांगे पवास चलाया था। असॉल्ट डॉग जूम भी इस टीम का हिस्सा था। सुरक्षाबलों के साथ हुई इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान जूम को दो गोलियां लगी, लेकिन गोलियां लगने के बावजूद, जूम ने अपना काम जारी रखा। आखिरकार सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में जूम के अलावा दो जवान भी घायल हुए थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media