Sunami Media

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर एक ही रस्सी से लटककर दी जान,,

सुनामी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ । करारिया थाना क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में गुरुवार को एक किशोर और किशोरी ने एक ही रस्सी से फंदे बनाकर पेड़ पर लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्‍टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके स्‍वजनों को सौंप दिए गए हैं।
करारिया थाना प्रभारी अरुणा सिंह ने बताया कि गांव की एक 16 वर्ष की लड़की बुधवार की रात करीब 11 बजे से गायब थी। लड़की की मां ने रात में खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह लड़की के स्वजनों में मोहल्ले में ही रहने वाले एक परिवार के घर में उनके 17 वर्षीय पुत्र के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि रात से वह भी गायब है। इसके बाद दोनों परिवारों के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। सुबह 11 बजे गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर मिश्रीलाल जाटव के खेत में जामुन के पेड़ पर दो शव लटकते पाए गए। लड़की पायजामा और टी शर्ट पहने हुए थी वहीं लड़का जींस टी शर्ट पहने हुए था। दोनों ने खेत में मोटर बांधने के उपयोग में लाई जाने वाली रस्सी का एक सिरा लडकी के गले में बंधा था और दूसरा सिरा लडके के गले में बंधा था। काफ़ी ऊंचे पेड़ की एक शाखा पर रस्सी बीच में फंसाकर किशोर-किशोरी झूल गए। थाना प्रभारी सिंह के मुताबिक लड़के के जेब से एक छोटा सा चाकू मिला है। संभावना है कि इस चाकू का उपयोग मोटर से रस्सी काटने में किया हो। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिंह ने बताया कि घटना से पहले दोनों परिवारों में कोई विवाद होने की जानकारी अब तक नहीं मिली है। दोनों शवों का मेडिकल कालेज के अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिए हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media