Sunami Media

AAP के अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया ...

सुनामी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के निवास के बाहर भारी हंगामा किया। रेखा शर्मा का आरोप है कि आप कार्यकर्ताओं ने जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश की। उन्होंने आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं पर भी सवाल उठाए। रेखा शर्मा ने हंगामे की फोटो ट्वीट भी की। इस पूरे हंगामे के पीछे पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया हैं। गोपाल इटालिया ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
दिल्ली पुलिस ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया मामले में ताजा खबर यह है कि दिल्ली पुलिस ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है। आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता गोपाल इटालिया के समर्थन में उतर आए हैं। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। हालांकि गोपाल इटालिया के जिस बयान को लेकर यह हंगामा मचा है, वह 2019 का है। यह वीडियो सामने आने के बाद महिला आयोग ने गोपाल इटालिया को समन जारी किया था और गुरुवार को उन्हें पेश होना था। जानकारी के मुताबिक, गोपाल इटालिया गुजरात से दिल्ली आए, लेकिन यहां जवाब देने के बजाए हंगामा किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। इस तरह गोपाल इटालिया के नाम पर दिल्ली और गुजरात के बीच राजनीति शुरू हो गई है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media