Sunami Media News

आखिरी ओवर की नो बॉल पर पाक में बवाल, अंपायर पर भड़के रावलपिंडी एक्सप्रेस

खेल । ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी ओवर का रोमांच लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
जहां पर भारत में एक बार फिर से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को धूल चटा दिया और अपनी जीत पक्की की इस मैच में विराट कोहली ने जबरदस्त पारी खेली। मुकाबले के आखिरी ओवर में मोहम्मद नवाज की एक हाई फुलटॉस पर विराट कोहली ने छक्का लगाया। यहीं से मैच भारत की तरफ मुड़ गया। छक्का लगाते ही विराट कोहली ने हाई फुलटॉस को नो बॉल देने के लिए अंपायर से अपील की। अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया, जिसके खिलाफ पाकिस्तान में गुस्सा है। पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों के साथ ही फैन्स का भी मानना है कि नो बॉल देने का फैसला गलत है। इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाने वालों में रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर भी शामिल हैं।

मैच के बाद शोएब अख्तर ने एक फोटो ट्वीट की और अंपायर के लिए लिखा कि आज रात विचार कीजिए कि क्या यह वाकई नो बॉल थी। जाहिर तौर पर शोएब अख्तर अंपायर के फैसले से खुश नहीं हैं।

IND vs PAK T20WC: जानिए क्या हुआ आखिरी ओवर में

इस मैच में विराट कोहली ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने साबित कर दिया कि क्यों वह क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ चेज़रों में से एक क्यों हैं। उन्होंने केवल 52 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर भारत को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 90,293 प्रशंसकों के सामने पाकिस्तान पर अविश्वसनीय जीत दिलाई। इससे पहले भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने पाकिस्तान को 20 ओवरों में 159/8 पर सीमित कर दिया। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद चार विकेट जल्द खोने के बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या (40) ने 77 गेंदों में 113 रनों की मैच विजेता साझेदारी की।

भारत ने 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6.1 ओवर में 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। कोई भी क्रिकेट का जानकार कह सकता था कि ऐसी स्थिति में बादलों की उमड़-घुमड़ और तेज हवा के बीच शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ जैसे तेज गेंदबाजी आक्रमण के विरुद्ध जीतना नामुमकिन है लेकिन विराट और हार्दिक पांड्या (40) ने पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों पर 113 रनों की साझेदारी करके असंभव को संभव कर दिखाया।




Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने