Sunami Media News

ऋषि सुनक जल्द ही ब्रिटेन के बनेंगे नए प्रधानमंत्री,, क्या कहा उनके ससुर ने देखिये रिपोर्ट ।

ऋषि सुनक जल्द ही ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। जानी-मानी टेक कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति इसे लेकर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नारायण मूर्ति ने कहा, ''ऋषि को बधाई।



 हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं। हमें विश्वास है कि वह ब्रिटेन के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।'' आपको बता दें कि ऋषि सुनक, नारायण मूर्ति के दामाद हैं और अक्सर अपने ससुराल वालों से मिलने के लिए बेंगलुरु आते रहते हैं।

नारायण मूर्ति के दामाद हैं सुनक

ऋषि सुनक की शिक्षा इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध स्कूलों में से एक विनचेस्टर और फिर ऑक्सफोर्ड में हुई थी। उन्होंने गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक कंपनी में तीन साल काम किया और बाद में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड से एमबीए किया। यहीं इनकी मुलाकात इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई। इन दोनों ने 2009 में शादी कर ली। इनकी दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं।


बिग बी ने भी की तारीफ

यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बनने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी ऋषि सुनक की सराहना की है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जय भारत... अब ब्रिटेन के पास, प्रधानमंत्री के रूप में मातृभूमि से एक नया वायसराय है।"


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने