Sunami Media News

बिलासपुर पुलिस द्वारा दशहरा के अवसर पर रक्षित केंद्र में किया गया शस्त्र पूजन ।



बिलासपुर पुलिस द्वारा दशहरा के अवसर पर रक्षित केंद्र में किया गया शस्त्र पूजन ।

 उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने सपरिवार पुलिस अधिकारियों के साथ किया शस्त्र पूजा

 शस्त्र पूजा कर क्षेत्रवासियों को दी दशहरा की शभकामनाएं


प्रतिवर्ष दशहरा पर्व के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा शस्त्र पूजा करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा अनुसार आज दिनांक 05.10.2022 को दशहरा पर्व के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस के द्वारा रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की उप महानिरिक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने  सपरिवार पूजा में सम्मिलित हो कर जिले के अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ विधि विधान से शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं शस्त्रों पूजन किया । शस्त्रों की पूजा के पश्चात वाहनों की भी पूजा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा ब्लैंक राउंड से हवाई फायर भी किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने क्षेत्रवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा , जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक , थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने