Sunami Media

"पंचर दुकान एवं घर से घरेलू गैस सिलेण्डर टुल्लू पंप, हथौडा, जैक एवं मोबाईल चोरी का आरोपी चढा सरकंडा पुलिस के हत्थे"

"पंचर दुकान एवं घर से घरेलू गैस सिलेण्डर टुल्लू पंप, हथौडा, जैक एवं मोबाईल चोरी का आरोपी चढा सरकंडा पुलिस के हत्थे"




थाना सरकंडा अप. क. - 1104 / 22

प्रेस विज्ञप्ति

जिला बिलासपुर (छ.ग.)

धारा - 457, 380 भादवि

** ** ** पंचर दुकान एवं घर से घरेलू गैस सिलेण्डर टुल्लू पंप, हथौडा, जैक एवं मोबाईल चोरी का आरोपी चढा सरकंडा पुलिस के हत्थे लगातार की जा रही थी अज्ञात आरोपी की पता तलाश आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपीः- राजा साहू उर्फ रविशंकर साहू पिता रामचरण साहू उम्र 22 साल साकिन सोनगंगा चाल देवनंदन नगर सरकंडा बिलासपुर *********

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी जयप्रकाश शर्मा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.10.2022 को रात्रि करीब 08:00 बजे अपनी दुकान बंद कर 11:00 बजे अपने काम पर चला गया था घर में प्रार्थी की पत्नि एवं बेटा खाना खाकर सो गये थे दिनांक 03.10.2022 को सुबह करीब 07:00 बजे जब प्रार्थी काम से वापस आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और घर से 02 नग घरेलू गैस सिलेण्डर, टुल्लू पंप तथा पंचर दुकान से जैक, हथौडा, 05 लीटर डीजल एवं ओप्पो कंपनी का मोबाईल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था रिपोर्ट पर थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 1104 / 2022 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर की जा रही थी जो पता तलाश दौरान संदेह के आधार पर संदेही राजा साहू उर्फ रविशंकर साहू पिता रामचरण साहू उम्र 22 साल निवासी सोनगंगा चाल देवनंदन नगर सरकंडा बिलासपुर को पकडकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से 02 नग गैस सिलेण्डर हथौडा, जैक ,मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्री उत्तम कुमार साहू, प्र.आर. अरविंद सिंह ,विकास सेंगर, प्रमोद सिंह आरक्षक अशफाक अली, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, राहुल सिंह मनीष वाल्मिक , भागवत चंद्राकर, मुकेश शर्मा, शिव जोगी की अहम भूमिका रही।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media