Sunami Media

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला


टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। दोनों देशों के करोड़ों फैंस की उम्मीद पर पानी फिरने की आशंका गहरी होती जा रही है। इस वक्त वहां तेज बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने मिनी फ्लड का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस वजह से टीम इंडिया को शनिवार को इनडोर प्रैक्टिस करनी पड़ी। जानिए, अगर मैच बारिश में धुल गया तो सेमीफाइनल का गणित क्या होगा।


सबसे पहले जान लेते हैं मैच धुला तो क्या होगा?
सुपर-12 में हर टीम को 5 मुकाबले खेलने हैं। मैच जीतने पर 2 अंक मिलेंगे। हारने पर कोई अंक नहीं मिलेगा। सुपर12 के मैचों के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं है। ऐसे में बारिश से मैच धुलने पर दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।

इस मैच को जीत कर पूरे 2 अंक हासिल करने वाली टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद काफी ज्यादा होगी। ऐसा न होने पर बाकी के मुकाबले करो या मरो के समान हो सकते हैं और उन सभी में जीत हासिल करने के बावजूद सेमीफाइनल की गारंटी नहीं होगी। पिछले वर्ल्ड कप में हमने देखा था कि साउथ अफ्रीका की टीम सुपर-12 में 5 में से 4 मैच जीतने के बावजूद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड की टीमें मौजूद हैं। छह में से सिर्फ दो टीमों को अंतिम-4 में जगह मिलनी है। लिहाजा भारत या पाकिस्तान दोनों में से कोई टीम नहीं चाहेगी कि मैच रद्द हो। दोनों की कोशिश मैच जीत कर दो अंक हासिल करने की होगी ताकि उसकी दावेदारी मजबूत रहे।

।।

अच्छी खबर यह कि सिडनी में भी थे बारिश के आसार, लेकिन वहां मैच हो रहा
इससे पहले कि आप यह मान कर बैठ जाएं कि बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा एक अच्छी खबर सुन लीजिए। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में शनिवार को हुए मुकाबले में भी बारिश के आसार थे। शुक्रवार को तेज बारिश हुई भी थी। लेकिन, शनिवार को बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई और ग्राउंड स्टाफ ने समय रहते मैदान को सुखा लिया।

अगले फोटो में हम टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तमाम मुकाबलों के नतीजे को देखेंगे। इसके बाद पिच रिपोर्ट जानेंगे।


।।


मेलबर्न की पिच कैसी है?
MCG पर पिछले 5 मुकाबलों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत है। इन पांच मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर 175 रन रहा है जो ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

पहली पारी में औसत स्कोर 145 रन है। दूसरी पारी का औसत स्कोर 140 रन है। भारत ने इस मैदान पर एक पारी में सबसे अधिक 184 रन का रिकॉर्ड बना रखा है। पाक का इस मैदान औसत स्कोर 125 रन है। यहां की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। इस पिच पर 59 विकेट पेसर्स ले चुके हैं।

।।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने पांच बार बाजी मारी है वहीं पाकिस्तान को एक मुकाबले में जीत नसीब हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले साल विराट कोहली की कप्तानी में UAE में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी।

टी-20 फॉर्मेट में ओवरऑल दोनों टीमों की बीच 11 मुकाबले खेले गए हैं। 7 मैच में भारत को जीत मिली है। 3 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है। इसमें भारत ने बॉल आउट में जीत हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया में भी भारत का बेहतरीन रिकॉर्ड
टी-20 इंटरनेशल क्रिकेट में भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिकॉर्ड रहा है। टीम इंडिया ने वहां 12 मैच खेले हैं। इसमें 7 में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत ने ये सभी 12 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेले हैं।

कहां और कितने बजे देख सकते हैं मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का हाइवोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से खेला जाएगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके साथ आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारे ऐप दैनिक भास्कर को फॉलो कर सकते हैं।





Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media