Sunami Media

देश दुनिया की बड़ी खबरें एक नजर में...

देश दुनिया की बड़ी खबरें एक नजर में...


1.
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। लेकिन ED ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया, उन्होंने भारत से भागने की भी कोशिश की, लेकिन LOC ( लुक आउट सर्कुलर) जारी होने की वजह से ऐसा नहीं कर सकीं। उन्होंने फोन से सबूत भी डिलीट कर दिए। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपए के जबरन वसूली केस में जैकलीन अहम गवाह हैं।


करेंसी पर बोस की फोटो की मांग, हिंदू महासभा बोली- नेताजी का योगदान राष्ट्रपिता से कम नहीं
अखिल भारत हिंदू महासभा (ABHM) ने भारतीय करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी की जगह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर छापने की मांग की है। हिंदू महासभा का तर्क है कि स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का योगदान राष्ट्रपिता से कम नहीं था। पश्चिम बंगाल में हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि करेंसी पर गांधीजी की तस्वीर हटाकर नेताजी की तस्वीर लगानी चाहिए। यह नेताजी को सम्मानित करने का सबसे अच्छा तरीका है।

3. राजस्थान में 250 दलितों ने हिंदू धर्म छोड़ा, देवी-देवताओं की मूर्तियां नदी में विसर्जित कीं
राजस्थान के बारां जिले में सवर्ण समाज के लोगों की मारपीट से आहत 250 दलित लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया। इन्होंने अपने घरों से देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों को नदी में विसर्जित कर दिया। मारपीट की घटना 15 दिन पहले हुई थी। आरोप है कि राष्ट्रपति से लेकर जिला प्रशासन तक न्याय की गुहार लगाई गई, लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।


4. चीन में पूर्व राष्ट्रपति को जबरन मीटिंग से निकाला, शी जिनपिंग ने PM को भी हटाया

चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चुनौती देने वाले नेताओं पर नकेल कसी जा रही है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना यानी CCP की मीटिंग से यहां के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को जबरन बाहर निकाल दिया गया। जिनपिंग के बगल में बैठे जिंताओ को दो सुरक्षाकर्मियों ने कुर्सी से उठाया और मीटिंग हॉल से बाहर ले गए। जिनपिंग ने चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग सहित 3 और नेताओं को भी पार्टी लीडरशिप से हटा दिया है।

5. PM ने 75 हजार नियुक्ति पत्र बांटे, अगले साल तक 10 लाख नौकरियां देने का टारगेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव की लॉन्चिंग की। इसके तहत 50 केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग लोकेशन पर 75 हजार 226 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस ड्राइव के जरिए 38 विभागों और मंत्रालयों में दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का टारगेट है। सभी भर्तियां UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से की जाएंगी।



Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media