Sunami Media News

जल्लाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने की गिरफ्तारी ।

जल्लाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने की गिरफ्तारी ।

घटना रायगढ़ जिले में शराब के नशे में धुत पति ने डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरने के लिए छोड़ दिया। करीब 15 घंटे तक पत्नी दर्द से छटपटाती रही। शनिवार को महिला ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। पत्नी के मरने के बाद ही पति ने रिश्तेदारों को खबर की। घटना चक्रधर थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने बताया कि जुनवानी में रहने वाले सागर धनुहार (35 वर्ष) और उसकी पत्नी गणेशी धनुहार (34 वर्ष) के बीच शुक्रवार दोपहर को किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों पति-पत्नी को शराब पीने की लत थी। पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और फिर किसी बात पर बहस करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि सागर ने पत्नी गणेशी पर डंडे से हमला करना शुरू कर दिया।

हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पति सागर अपने काम पर चला गया। इधर पत्नी दर्द से तड़पती रही। उसके मुंह से आवाज भी नहीं निकल पा रही थी कि वो किसी को बुला सके। इसके बाद रात को पति घर वापस आ गया। अपनी पत्नी को जिंदा और बुरी हालत में देखकर भी पति ने न तो परिवार वालों को कुछ बताया और न तो उसे अस्पताल ही लेकर गया। शनिवार तड़के 3-4 बजे के आसपास पत्नी गणेशी ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।

मृतका की भाभी गुलापी धनुहार ने बताया कि घर का आंगन एक ही होने के बाद भी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है, क्योंकि सभी मजदूरी के लिए घर से बाहर थे। वे सभी वापस लौटे और अपने-अपने काम में लग गए। शनिवार सुबह सागर ने शोर मचाते हुए कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। जब परिवार वाले उसके कमरे में घुसे, तो गणेशी मरी हुई पड़ी थी। उसके सिर से खून बह रहा था। काफी देर तक पूछने पर उसने पूरी बात बताई।


आरोपी सागर धनुहार और गणेशी की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही वो अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। दोनों के तीन बच्चे हैं। बच्चों को घटना की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने परिवारवालों को कुछ नहीं बताया, क्योंकि पिता ने उन्हें इसके लिए मना किया था। गणेशी के पिता शिवनन्दन धनुहार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। हत्या की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सागर धनुहार को गिरफ्तार कर लिया।


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने