Sunami Media News

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II Death) के निधन पर उनके सम्मान में आज पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II Death) के निधन पर उनके सम्मान में आज पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक ।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन (Queen Elizabeth II Death) पर उनके सम्मान में रविवार को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा. इसी के मद्देनजर आज देश के सभी सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया है. राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, लाल किला में लगे राष्ट्रीय ध्वज को भी आधा झुकाया गया है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, दिवंगत महारानी के सम्मान में भारत सरकार ने 11 सितंबर को देश भर में एक दिन का राजकीय शोक मनाने का निर्णय किया है.' बयान में कहा गया कि राजकीय शोक वाले दिन, देश भर में उन सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन की गतिविधि आयोजित नहीं होगी.


विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, 'अपने संदेशों में, उन्होंने कहा कि वह हमारे समय की दिग्गज थीं; एक दयालु व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने राष्ट्र व लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया.' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया. ब्रिटिश उच्चायोग ने नई दिल्ली स्थित उच्चायुक्त के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के इच्छुक लोगों के लिए शोक पुस्तिका रखी है.


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने