Sunami Media News

रीवा । वर्षो से फरार आरोपी को मऊगंज पुलिस ने कप्तान श्वेता मौर्या की अगुवाई में किया गिरफ्तार ।

रीवा ।  वर्षो से फरार आरोपी को मऊगंज पुलिस ने कप्तान श्वेता मौर्या की अगुवाई में किया गिरफ्तार ।

संजीत द्विवेदी

रीवा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीके लाल एवं एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में आज पुलिस को बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब थाना प्रभारी श्वेता मौर्या की अगुवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलते ही बहुती गांव में दबिश देकर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पवन कोल पिता मुन्नीलाल कोल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बहुती के विरुद्ध स्थाई वारंट भी जारी था जो पिछले छः वर्षों से फरार चल रहा था गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने 01 नग कैमरा सहित 02 नग सोने की लाॅकेट, 05 नग चांदी के कंगन और 01 नग चांदी की सकरी जब्त किया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्वेता मौर्या, सहायक उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक 1157 चन्द्रभान सिंह, आरक्षक 724 जीवन मोबिया, आरक्षक 1156 वीरेन्द्र शुक्ला, आकर्षक 777 नीलेश सिंह, आरक्षक 1060 धीरज मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने