Sunami Media News

भक्ति भाव नम आंखों के साथ दी गई बप्पा की विदाई ।

बिलासपुर । शहर में पूरे 10 दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रही। शहर की गली मुहल्लों में विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इन 10 दिनों तक शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था। शहर के बच्चे,युवा,बुजुर्ग,महिलाएं,बप्पा की भक्ति में डूबे हुए थे। शुक्रवार को भक्तों ने उसी उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जित कर उन्हें विदाई दी। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान श्रदालु अगले बरस उनके जल्दी आने की कामना कर रहे थे। प्रतिमा विसर्जन से पहले श्रद्धालुओ ने पंडालों में विधि विधान से हवन पूजन किया। शहर में मुख्य रूप से तेलीपारा, मंगला चौक, गांधी चौक में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भव्य शोभा यात्रा देखने को मिला। पारंपरिक गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन में झूमते हुए श्रद्धालुओ ने भगवान गणेश की प्रतिमा को छट घाट तक पहुंचाया। यहां कतारबद्ध हो कर प्रतिमा को विसर्जित की गई।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने