Sunami Media News

स्ट्रीट साइड वेज हक्का नूडल्स ही रेसिपी जाने। चाइनीज़ खाना।

स्ट्रीट साइड वेज हक्का नूडल्स ही रेसिपी जाने। चाइनीज़ खाना।

बिलासपुर । भारत के सबसे लोकप्रिय पसंदीदा चाइनीज स्ट्रीट खाद्य पदार्थों में से एक हैं। भारत में कहीं भी जाने पर आपको निश्चित रूप से एक स्टाल मिल जाएगा ।

हक्का नूडल्स को लहसुन, बहुत सारी सब्जियां और सॉस से बनाया जाता है। इसी तरह अन्य कई स्टॉल नॉन वेज हक्का नूडल्स  बेचते हैं जिसमें चिकन हक्का नूडल्स या अंडा हक्का नूडल्स भी शामिल हैं। ये लोगों के पसंदीदा खाद्य पदार्थ हैं और स्टाल पर हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। आज हम आपके लिए
स्ट्रीट स्टाइल हक्का नूडल्स रेसिपी लाएं हैं जो घर पर बनाई जा सकती है और इसका स्वाद बिल्कुल आपके पसंदीदा हक्का नूडल्स रेसिपी की तरह है। चलिए जान लेते हैं हक्का नूडल्स बनाने की विधि।

हक्का नूडल्स बनाने की सामग्री। 
एक पैकेट वेज हक्का नूडल्स, एक प्याज, पतला कटा हुआ, एक इंच अदरक, बारीक कटी हुई, एक गाजर पतला कटा हुआ,एक शिमला मिर्च पतला कटा हुआ, एक कप पत्ता गोभी पतला कटा हुआ, 1/2 कप हरी बीन्स कटा हुआ, चार हरे प्याज, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच सोया सॉस, 1 चम्मच चिल्ली सॉस, 1/2 चम्मच सिरका, नमक स्वादअनुसार
1 बड़ा चम्मच तेल

नूडल्स बनाने की विधि
सबसे पहले पानी गरम करें और इसमें थोड़ा तेल डाल दें।
अब पानी में नूडल्स को उबाल लें।
नूडल्स उबलने के बाद इसे तुरंत बाहर निकाले और ठंडे पानी में डालकर छान ले।
ऐसा करने से नूडल्स चिपकने से बच जाते हैं।
अब कढ़ाई गर्म करें और उसमें तेल डालें।
तेल गर्म होने पर इसमें कटी हुई लहसुन और प्याज डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
थोड़ी देर बाद इसमें सारी सब्जियां डालें और नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर इसे चलाएं।
सब्जियों को तेज आंच पर पकाएं और इन्हें कुरकुरा रहने दे।
सब्जियां पक जाने के बाद इनमें सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर डालकर 2 मिनट के लिए चलाएं।
अब इसमें पके हुए नूडल्स डालें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह से मिलाएं।
बस आपका स्वादिष्ट
हक्का नूडल्स रेसिपी तैयार है। इसे गरमा गरम कटोरे में निकालें और परोसे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने