Sunami Media

केन्द्रीय जेल में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

केन्द्रीय जेल में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर. सी. वाष्र्णेंय के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अहमद रज़ा के नेतृत्व में आज केन्द्रीय जेल रीवा में विधिक जागरूता शिविर का आयोजन किया गया।                  

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अहमद रज़ा ने बंदियों के अधिकार, प्लीवारगेनिग प्रक्रिया के बारें में जानकारी देते हुये कहा कि महात्मा गॉधी ने कहा था कि हमे अपराध से घृणा करनी है अपराधियों से नही। कारागार में बंदियों के भी मानवाधिकार है उन्हें निः शुल्क विधिक सहायता त्वरित विचारण इत्यादि के अधिकार प्राप्त है। न्यायिक मजिस्टेट श्रीमती पदमिनी सिंह ने बंदियों को जमानतों के कानून के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा ने प्लीवारगेनिंग, जेल लोक अदालत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जेल उपाधीक्षक राघवेन्द्र अग्निहोत्री, एस.पी.तिवारी, अष्टकोण अधिकारी प्रशांत किशोर चौहान एवं संजीव नायक, पैरालीगल वालेटियर्स भीम सिंह व केन्द्रीय कारागार के बंदीगण उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media