रीवा । कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर जिले में खाद-बीज भण्डारों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक संचालक प्रीति द्विवेदी द्वारा गत दिवस रामशरण पटेल एण्ड ब्रादर्स तथा विकास बीज भण्डार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीड कंट्रोल आर्डर 1983 की विभिन्न धाराओं में उल्लंघन पर संबंधित बीज भण्डार के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इसी क्रम में रूद्र एसोसियेट में रिटेल पंजी संधारित न होने तथा शिवानी सीड्स एजेंसी में फर्टिलाइजर कंट्रोल आर्डर 1985 एवं सीड कंट्रोल आर्डर 1983 की धाराओं में उल्लंघन पर सहायक संचालक द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।