Sunami Media

जल जीवन मिशन अंतर्गत भुण्डा में जलसभा



बिलासपुर 22 सितम्बर 2022/विकासखंड तखतपुर के ग्राम पंचायत भुण्डा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम जलसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भुण्डा के सरपंच अमिता दिलीप पात्रे, पंचायत के पंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित जल जीवन मिशन के जिला आई.ई.सी., कोर्डिनेटर आई. एस.ए., कोर्डिनेटर आई.एम.आई.एस., टैक्निकल कोर्डिनेटर, टेक्निकल फाइनेंस उपस्थित रहे। इस जलसभा में उपस्थित लोगों को जल जीवन मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जल जीवन मिशन के उद्देश्य एवं महत्व को बताया गया। लोगों को जलजनित होने वाली बीमारी के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। स्वच्छता एवं स्वच्छ जल के महत्व को बताया गया। जल बहनियों को एफ.टी.के. किट एवं स्वयं अपने आस-पास के जल स्त्रोतों के पानी जांच का भी प्रशिक्षण दिया गया। 
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media