Sunami Media

प्लैटिनम धातु की चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस किया गिरफ्तार,, भारी मात्रा मे प्लैटिनम और कार की साइलेंसर बरामद

प्लैटिनम धातु की चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस किया गिरफ्तार,, भारी मात्रा मे प्लैटिनम और  कार की साइलेंसर बरामद,, चोरी करने वाले गिरोह का तार  छत्तीसगढ़, यूपी से लेकर दिल्ली तक,, कौन है इसका मास्टरमाइंड पुलिस पता लगाने मे जुटी,,

प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में इको कार की साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश  बिलासागुडी मे पुलिस ने किया।
सरकंडा पुलिस ने कार से साइलेंसर चोरी वाले करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए खुलासा किया है कि इस मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो आरोपी शेख राहेल,शेख रुस्तम बिलासपुर के रहने वाले हैं और दो आरोपी राशीद अली हाथरस और जुबेर खान बुंडेलशहर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो इनका तार दिल्ली से जुड़ा हुआ है। फिरहाल पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। 
 वहीं आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी तादाद में साइलेंसर से संबंधित पार्ट्स जप्त किया हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल ने मामले को खुलासा करते हुए बताया कि चोरों के निशाने पर इको कार रहती थी। जिनके साइलेंसर में प्लैटिनम एक खास किस्म की धातु होती है। जिनकी कीमत मार्केट में बहुत ज्यादा है। बिलासपुर जिले के अलावा अन्य जिलों में 60 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है। इस पूरे मामले में जल्द ही पुलिस बड़े गिरोह की पर्दाफाश करने कि बात कही है। अब सवाल यह उठता है कि साइलेंसर मे लगे प्लैटिनम की चोरी कही देश विरोधी कार्य के लिए तो नहीं कर रहे थे। यह आनेवाला समय ही बताएगा। फिराहाल पुलिस जांच चल रही है।
  
""प्लैटिनम धातु की विशेषता क्या है और उसका उपयोग किसमे होता है'''
प्लैटिनम का उपयोग उर्वरक (Fertilizers) और विस्फोटक (Explosives) निर्माण के लिए अमोनिया से नाइट्रिक एसिड बनाने के लिए किया जाता है। प्लैटिनम धातु का उपयोग उच्च गुणवक्ता के गहने बनाने में किया जाता है और प्लैटिनम धातु का उपयोग उच्च गुणवक्ता के अत्यंत कीमती चश्मे बनाने के लिए भी किया जाता है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media