Sunami Media

रिकोकला में नवरात्री की तैयारी हो रही जोरो पर ।

रिकोकला में नवरात्री की तैयारी हो रही जोरो पर ।

*कसडोल।  ब्लाक के ग्राम पंचायत रिकोकला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गोत्सव की तैयारी बड़े हर्षोल्लास के साथ चल रही है युवाओं के द्वारा गांव में दुर्गा स्थापना करने सहभागिता प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही तन्मयता से दिखाई दे रही है ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत रिकोकला के पूरे गांव में एक ही जगह बाजार पड़ाव में माँ दुर्गा की स्थापना की जाती है जिसमें बड़े बुजुर्ग एवं युवाओं की एवं जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है पूरे वनांचल क्षेत्र में ग्राम रिकोकला में दुर्गोत्सव ऐतिहासिक ढंग से मनाया जाता रहा है इस वर्ष भी दुर्गोत्सव कार्यक्रम की पूरी तैयारी की जा चुकी है।दुर्गा स्थापना के प्रथम दिवस बेंगवा बिहाव का कार्यक्रम रखा है उस दिन तेल का कार्यक्रम होगा, द्वितीय दिवस मायन कार्यक्रम व जसगीत माता सेवा, तृतीय दिवस बेंगवा बिहाव के बारात के दिन मनोहर मांझी लोक कला मंच की प्रस्तुति,चतुर्थ दिवस माता सेवा, पंचमी के दिन माता श्रृंगार जसगीत एवं माँ शारदा छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी का आयोजन, षष्ठम दिवस माता सेवा,सप्तमी को माता सेवा,अस्टमी को हवन व नवमी को नव कन्या भोजन एवं माता सेवा दशमी को रावण वध, साईं पालकी डीजे डांस प्रतियोगिता,एकादशी को माता रानी का विसर्जन,महाभोज भंडारा, व रात्रि में मोर पिरोहिल कार्यक्रम रखा गया पुरे क्षेत्र भर में रिकोकला में होने वाले कार्यक्रम की चर्चा हो रही है।*

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media