भद्रा, छेछर, पिकरी,मल्दा, मलदी, मड़करा, थरही डीह और झबड़ी में आप ने किया जनसंवाद........
कसडोल। आम आदमी पार्टी कसडोल विधानसभा के अध्यक्ष श्यामा चरण साहू ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत भद्रा, छेछर, पिकरी,मल्दा, मल्दी, मडकरा, थरही डीह और झाबड़ी में आम आदमी पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम चलाया गया जिसमे लगभग 500 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया । ग्राम पंचायत भद्रा से उपसरपंच गणेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिया। गांवों में जब हमारे कार्यकर्ता पहुंचते है तो गावों में खुशी का लहर दौड़ जाता है और लोग कहते हैं कि हम लोग आप लोगो का इंतजार कर रहे हैं कहकर बोलते है और कहते है की इस बार हम लोग आम आदमी पार्टी को ही वोट देंगे और इसी पार्टी की सरकार बनायेंगे।हमारे टीम लीडर भोला राम वर्मा, डोमेश्वर रजक श्यामा चरण साहू,नरेंद्र मनहर मंगल प्रसाद वर्मा, चिन्ता राम यादव, पीतांबर ध्रुव,संजू यादव और लुकेश ध्रुव ने सभी लोगो को बताया कि जो सुविधा दिल्ली और पंजाब सरकार जनता को दे रहा है वही सुविधा छत्तीसगढ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर यहां भी दिया जायेगा।जैसे मुफ़्त बिजली, मुफ्त पानी, अच्छी चिकित्सा व्यवस्था, अच्छी शिक्षा व्यवस्था ,किसानों को 3000 क्विंटल धान का कीमत और बुजुर्गो को 2500, रुपया पेशना दीया जायेगा।
इस बार जनता ने मन बना चुके है कि बीजेपी और कांग्रेस ये दोनों पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनायेंगे।