Sunami Media

भारत-बांग्लादेश की टीम आज पहुंचेगी रायपुर ..

भारत-बांग्लादेश की टीम आज पहुंचेगी रायपुर ..



Sunami CG News / रोड सेफ्टी सीरीज के मुकाबले 27 सितंबर से खेले जाने हैं। सोमवार को बांग्लादेश की टीम यहां पहुंचेगी। दोपहर दो बजे तक टीम के आने की संभावना है। इससे पहले रविवार को इंग्लैंड लीजेंड्स और श्रीलंका की टीम के खिलाड़ी पहुंच गए हैं।

खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। सोमवार को इंग्लैंड और श्रीलंका टीम के खिलाड़ी अभ्यास करने जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के लिए दो पिच तैयार की गई है।

भारत, आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश व अन्य देशों के खिलाड़ी आज आएंगे

शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में 27 सितंबर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट के दो लीग मैच, दो सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे। इसके लिए इंग्लैंड लीजेंड्स और श्रीलंका के खिलाड़ी रविवार को पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों को मेफेयर रिसार्ट ले जाया गया। श्रीलंका टीम के कप्तान तिलकरत्ने दिलशान टीम के साथ नहीं आए हैं, वहीं सनथ जयसूर्या पहुंच गए हैं। इंग्लैंड टीम की कप्तानी इयान बेल कर रहे हैं। व

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media