गमगीन माहौल में हुआ अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार ..
अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार रविवार अपराह्न लगभग साढ़े चार बजे आइटीआइ घाट पर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ। बेहद गमगीन माहौल में अंकिता के बड़े भाई अजय ने बहन की चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले श्रीनगर मेडिकल कालेज की मोर्चरी से भारी विरोध के बीच अंकिता के शव को एंबुलेंस से आइटीआइ घाट ले जाने के दौरान आंदोलनकारियों के साथ हुई पुलिस की धक्की मुक्की भी हुई। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट से आए लोग भी शामिल हुए। पुलिस की आंदोलनकारियों के साथ धक्का मुक्की भी होती रही। गरमाते माहौल के बीच पुलिस ने चारों ओर से सुरक्षा घेरा बनाते हुए अंकिता के शव को एंबुलेंस तक पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस स्काट के साथ शव को आइटीआइ घाट तक ले जाया गया। अंकिता भंडारी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित मुर्दाघर से एनआईटी घाट ले जाया जा रहा है। इससे पहले मुर्दाघर के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां अंकिता भंडारी के पिता अंतिम संस्कार के लिए उनका शव लेने पहुंचे। ऋषिकेश में अंकिता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। भाजपा से निष्कासित नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य को कल गिरफ्तार किया गया था।