Sunami Media News

आज से यात्री ट्रेनों में ले सकेंगे फलाहारी थाली ..

आज से यात्री ट्रेनों में ले सकेंगे फलाहारी थाली ..

नवरात्रि की शुरूआत के साथ ही सोमवार से रेलवे ने व्रत रखने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में फलाहारी भोजन उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। आज से दशहरे तक ट्रेनों में यात्री फलाहारी थाली बुक कर सकते हैं। रेलवे ने अपने मेन्यू में चार तरह की थाली को शामिल किया है, जिसकी कीमत 99 से 250 रुपए के बीच है। यात्री 1323 पर काल कर व्रत की थाली बुक कर सकेंगे।

नवरात्रि के दिनों में ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान उपवास रखने वालों के लिए ट्रेनों की पेंट्रीकार में फलाहारी भोजन की व्यवस्था होगी। इसमें सबसे कम 99 रुपए की थाली होगी। 99 रुपए में दो तरह की थालियां उपलब्ध होंगी। एक थाली में कूटू के आटे के दो परांठे, आलू की सब्जी और साबूदाने का हलवा रहेगा। वहीं इसी कीमत की दूसरी थाली में कूटी की पकौड़ी, फल व दही मिलेगा। इसी तरह 199 रुपए की थाली में कूटू के चार परांठे के साथ तीन तरह की सब्जियां तथा साबूदाना की खिचड़ी होगी, जबकि 250 रुपए वाली थाली में पनीर परांठा, व्रत मसाला, सिंघाड़ा और आलू परांठा दिया जाएगा।


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने