Sunami Media

बैठक में अनुपस्थित 3 सब इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी,कामकाज में सुधार लाने के दिए निर्देश-कलेक्टर

बैठक में अनुपस्थित 3 सब इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी,कामकाज में सुधार लाने के दिए निर्देश-कलेक्टर

बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में आज ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं पंचायत विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 3 सब इंजीनियर अनुपस्थित मिले। जिस पर कलेक्टर रजत बंसल ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीनों अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करतें हुए 3 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। तीनों सब इंजीनियर अरूण कुरूवंशी, दुष्यंत आडिल एवं रामप्रसाद जोशी कसडोल जनपद पंचायत कसडोल में पदस्थ है। साथ ही कलेक्टर ने विभाग के कामकाज से अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कामकाज में सुधार एवं तेजी लाने के निर्देश दिए है। उक्त बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यो गौठान में बन रहे अधोसंरचना पंचायत विभाग के गौठानों में किये जा रहे निर्माण कार्यो सहित गोबर खरीदी एवं अन्य कार्यो की विस्तृत समीक्षा की है। उक्त बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,अतिरिक्त सीईओ हरिशंकर चौहान सहित ईई अशोक देवांगन, जिला सांख्यिकीय अधिकारी सुमीत मेरावी,सभी जनपद पंचायत सीईओ,एसडीओ,सब इंजीनियर, तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media