Sunami Media News

सुनामी ब्रेकिंग । मध्यप्रदेश के सभी 230 विधानसभा सीट में चुनाव लड़ेंगे पूर्व IAS अधिकारी ।

सुनामी ब्रेकिंग । मध्यप्रदेश के सभी 230 विधानसभा सीट में चुनाव लड़ेंगे पूर्व IAS अधिकारी ।


 मध्यप्रदेश  में  स्वेच्छिक इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बड़ा ऐलान करते सब को चौका दिया है 

मध्यप्रदेश सरकार के  पूर्व आईएएस अधिकारी वरद मूर्ति मिश्र ने एमपी की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे स्वयं का दल बनाकर प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अब वह प्रदेश के प्रत्येक  जिलों में लोगों बीच पहुंचकर उनसे मिल रहे हैं। वरद मूर्ति मिश्र ने का कहना है कि वे अब जनता की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने के कहा कि जनता अब कांग्रेस व भाजपा को खूब मौका दिया है लेकिन ये दोनों पार्टी एक ही थाली के चट्टे बट्टे है । लेकिन जनता को आज भी जो चाहिए उसका लाभ नहीं मिल रहा लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा सही इलाज नहीं मिल रहा मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहे सभी का आभाव है


https://twitter.com/DrWaradmurtiM/status/1555453504940314627?s=20&t=1A8U_cScdjjns5Zogz5zCA



उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि ‘मध्यप्रदेश‘ के मेरे प्यारे प्रदेशवासियों को संबोधित मेरा ‘आग्रह पत्र‘- आप सभी यह पत्र अवश्य पढ़ें व अन्य प्रदेशवासियों तक भी इसे पहुचाएं, तब ही मध्यप्रदेश में परिवर्तन सुनिश्चित होगा। आज छतरपुर में प्रेसवार्ता कर पत्रकार साथियों के माध्यम से अपने राजनीतिक विचारों को जनता के सम्मुख रखा। हम नागरिक को मजबूत करने के विचार पर आगे बढ़ रहे हैं। नागरिक राष्ट्र निर्माण की मूल इकाई है। अगर नागरिक मजबूत नहीं होंगे तो सरकार और तंत्र का कोई मतलब नहीं।

पूर्व आईएएस डा. वरदमूर्ति मिश्र ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था वोट लेने तक ही समिति है। जनता की समस्याओं पर कहीं भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल में जनता को इलाज नहीं मिल रहा थानों में सुनवाई नहीं होती। अराजक स्थिति बन रही है। उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि यहीं स्थिति रही तो एक समय आएग जब मानसिक अवसाद की समस्या सामने आएगी। प्रदेश सरकार पर हर साल कर्ज बढ़ता जा रहा है, एक स्थिति आएगी की विकास के लिए बजट ही नहीं होगा। शासकीय विभागों में 50 प्रतिशत पद खाली पड़े है, भरे नहीं जा रहे है जबकि दूसरी तरफ बड़ी संख्या में बेरोजगार खड़े है। प्रदेश में शिक्षकों के एक लाख पद खाली है।

21 हजार विद्यालय एकल शिक्षक के चल रहे हैं, 12 हजार विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं है। प्रदेश की प्रजा को हम नागरिक में परिवर्तन करना चाहते हैं। सभी को अधिकार हम से मिले, यहीं हमारा अभियान है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियां इस समय विपरित है। शीर्ष पर बैठे लोगों की सोच अदूरदर्शी और बौनी हो गई हे। इनकी कमजोर सोच और प्रशासनिक अक्षमता का फायदा उठाकर दर्जनों व्यक्ति प्रदेश को चौपट कर रहे हैं। शासकीय सेवाओं या तंत्र के अंदर रहकर जनता की बेहतरी के लिए कुछ नहीं किया जा सकता। इसलिए अब एक नए ग्रुप या संगठन की जरुरत है। हमारे संगठन में सेवानिवृत्त अधिकारी, समाजसेवी और क्वालिफाइड बेरोजगार लोग जुड़े हैं।





Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने