Sunami Media News

मऊगंज । उप कोषालय को फिर से मऊगंज में चालू कराने हेतु अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ।

मऊगंज । उप कोषालय को फिर से मऊगंज में चालू कराने  हेतु अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ।

मऊगंज के पुराने न्यायालय में कई वर्षों से उप कोषालय संचालित थी जहां मऊगंज हनुमाना नईगढ़ी  देवतालाब क्षेत्र की आम जनमानस व सरकारी कामकाज के लिए एवं न्यायालय से संबंधित सभी प्रकरणों के मद्देनजर स्टांप एवं टिकट व्यवस्था मऊगंज पुरानी तहसील में पूर्व से संचालित उप कोषालय बहु उपयोगी थी किंतु अब यह कार्यालय रीवा के लिए स्थानांतरित कर दी गई है।

स्थानांतरित की गई उप कोषालय को  पूर्व की तरह संचालित करने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष हरिहर शुक्ला उपाध्यक्ष कृष्णेंद्र तिवारी अखिलेश दुबे सचिव भास्कर द्विवेदी सह सचिव कोषाध्यक्ष आलोक मिश्रा एवं पुस्तिका अध्यक्ष राजेश दुबे द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एपी द्विवेदी को उप कोषालय को फिर से मऊगंज में चालू कराने  ज्ञापन दिया गया है जिससे हनुमाना मऊगंज देवतालाब एवं नईगढ़ी से संबंधित प्रकरण एवं अन्य कार्यों के लिए उप कोषालय से सरलता पूर्वक कार्य हो सके
सिर्फ सोशल मीडिया एवं अन्य चर्चाओं में जहां मऊगंज जिला बनाने के मुहाने पर खड़ा है वही लगातार सरकारी कार्यालयों के बंद होने की बात स्मरणीय एवं विचारणीय है मऊगंज में कई वर्षों से अपर कलेक्टर कार्यालय मृदा परीक्षण केंद्र कागजों में खुला है प्रधानमंत्री सड़क कार्यालय के साथ अब अति आवश्यक उप कोषालय भी रीवा के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है इसके अलावा अब कई कार्यालय मऊगंज से बंद होने की स्थिति में है

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने