Sunami Media News

बिलासपुर में मकान में बना रखा था गोपनीय चेंबर, अंदर से निकली 12 बोतल शराब

बिलासपुर में मकान में बना रखा था गोपनीय चेंबर, अंदर से निकली 12 बोतल शराब।


बिलासपुर । आबकारी विभाग ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 151 लीटर महुआ शराब जब्त की है। वहीं, 775 किलोग्राम लहान को नष्ट किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 12 लीटर शराब जब्त की है। उसने घर के अंदर से गोपनीय चेंबर बना रखा था। इसमें वह महुआ शराब छुपाकर रखता था। आबकारी अमले ने उससे चेंबर अंदर से शराब निकलवाकर जब्त किया है।

आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि रविवार की सुबह आबकारी अमले को सीपत, मस्तूरी, पचपेड़ी क्षेत्र में महुआ शराब बिकने की सूचना मिली थी। इस पर अमले ने अलग-अलग टीम बनाकर तखतपुर क्षेत्र के राजाकापा, बीजा और विजयपुर में दबिश दी। वहीं, एक टीम ने मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम टिकारी, पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा, सीपत क्षेत्र के ग्राम नगपुरा, डंगनिया व टेकर में दबिश दी। वहीं, कोटा क्षेत्र के ग्राम पंडरापखना में दबिश दी गई। आबकारी अमले ने राजाकापा से आकाश यादव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। ग्राम बीजा में चंद्रेश कुर्रे को गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब, ग्राम विजयपुर में वेदु धु्रव के कब्जे से 10 लीटर, केशव टंडन निवासी टिकारी के कब्जे से 15 लीटर, रामगोपाल पटेल के कब्जे से 12 लीटर, महुआ शराब जब्त की गई। कोटा क्षेत्र के पंडरापखना निवासी संतोष पड़वार के कब्जे से नौ लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आबकारी अमले ने टिकारी निवासी केशव टंडन के निवासी पर दबिश दी तो उन्हें कुछ नहीं मिला। मुखबिर ने बताया कि आरोपित ने अपने घर के कमरे में एक गोपनीय चेंबर बना रखा है। वह शराब को वहीं पर छुपाकर रखता है। कड़ाई करने पर उसने मंदिर के अंदर बने चेंबर से शराब निकालकर कर आबकारी अमले के हवाले कर दिया। अमले ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने