Sunami Media News

झारखंड । सियासी संकट गहराने व् हेमंत सोरेन के घुमने का विवरण


Mukesh TiwariSunamichhattisgarh.com
लतरातू डैम में विधायकों के साथ बोटिंग का मजा लेते दिखे CM हेमंत सोरेन

झारखंड का सियासी संकट गहराने व् हेमंत सोरेन के घुमने का विवरण


लाभ के पद के मामले में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर लटकी तलवार के बीच राज्य में ऑपरेशन लोटस का खरता मंडरा रहा है। इससे बचने के लिए झारखंड महागठबंधन के विधायकों ने बोरिया-बिस्तर बांध लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर बुलाई गई बैठक से महागठबंधन विधायकों को लेकर तीन बसें निकल गई है। बताया जा रहा है सभी बसें विधायकों को लेकर खूंटी रवाना हो रही हैं।सरकार गिराने की किसी भी साजिश को फेल करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन भी विधायकों के साथ ही है। विधायकों के साथ हेमंत सोरेन के बस के अंदर की एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें कांग्रेस और झामुमो विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन भी नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बस में कांग्रेस और JMM के 36 विधायक सवार हैं।राज्य की सियासी खींचतान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों को लेकर खूंटी के लतरातू डैम पहुंच चुके हैं। वहां लतरातू डैम में विधायकों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बोटिंग करती तस्वीरें भी सामने आई है। लतरातू के जिस रिजॉर्ट में विधायकों को ठहराया गया है वहां की सुरक्षा टाइट है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने