Sunami Media News

पत्नी को अफेयर से किया मना तो प्रेमी और ससुर ने मिलकर बैंककर्मी पति को पीटा


गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में कार्यरत बैंक एक बैंककर्मी की पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। आराेप पत्नी, प्रेमी और ससुर पर लगा है। जब कर्मी चिल्लाने लगा ताे मुहल्ले के लाेग दाैड़कर पहुंचे ताे देखा कि उसे पलंग में बांधकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।इस घटना काे लेकर उसने पत्नी और ससुर पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अपने आवेदन में बैंककर्मी ने बताया कि वह पचंबा के कल्याणडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत है। और शहर में रहता है। गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ घर पर ही थे। इसी दौरान देर रात उसकी का ब्वॉयफ्रेंड और ससुर आ धमके। और तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।बैंक कर्मी का आरोप है कि शादी से पहले उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी उसे भी नहीं थी। शादी के बाद पत्नी की सारी करतूत का पता चला। तो कई बार उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानी, और घर पर रहकर प्रेमी से उसकी पत्नी घंटो बात करती। जब उसने पत्नी से तलाक लेने की बात कही तो वो और उसके ससुर दोनों नाराज हो गए।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने