Sunami Media

किसानों के लिए नए ट्रांसफार्मर मात्र दो घंटे में होंगे उपलब्ध

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार बिजली कंपनी किसानों की हर संभव मदद कर रही है। बिजली कंपनी ने एक माह बाद प्रारंभ होने वाले रबी सीजन की प्रभावी तैयारी कर मालवा-निमाड़ के सभी 15 जिलों की सिंचाई व्यवस्था के लिए 12 हजार ट्रांसफार्मर का अग्रिम स्टॉक रखा है। पात्रतानुसार मात्र 2 घंटे में  ट्रांसफार्मर जारी कर दिए  जायेंगे, जिससे रबी का सिंचाई  कार्य प्रभावित न हो।


मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि क्षेत्र के सभी जिलों में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ट्रांसफार्मर में खराबी आने की सूचना के बाद जल्दी ही इन्हें बदला जायेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी क्षेत्र में 13 लाख से ज्यादा किसानों को रबी सीजन में सिंचाई के लिए गुणवत्तापूर्ण बिजली वितरित की जायेगी। इस बार सिर्फ रबी सिंचाई के लिए लोड सवा तीन हजार मेगावाट के पार पहुँचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर में किसी कारण से खराबी आने पर कम से कम समय में पात्रतानुसार बदला जायेगा। 

श्री तोमर ने बताया कि कंपनी के स्थाई ट्रांसफार्मर डिपो इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, धार, बड़वाह में कुल 8 हजार ट्रांसफार्मर का स्टॉक रहेगा। इसी तरह रबी सीजन के लिए बने अस्थाई डिपो देवास, आगर, शाजापुर, मनासा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर में आवश्यकतानुसार 300 से 600 ट्रांसफार्मर का स्टॉक हर वक्त उपलब्ध रहेगा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media