Sunami Media

सी.एम. हेल्पलाइन से नागरिकों तक पहुँच बढ़ाने के लिए करें ठोस पहल

सी.एम. हेल्पलाइन से नागरिकों तक पहुँच बढ़ाने की ठोस पहल करें। सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने मंत्रालय में आज विभागीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।


मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि सात प्रमुख नागरिक सेवाओं को 181 पर प्रारंभ किया जा चुका है। इन सेवाओं में आय प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, चालू खसरा, खतौनी और चालू नक्शा की प्रतिलिपि, भू- अधिकार पुस्तिका और स्पेसीमेन कापी की प्रतिलिपि शामिल है।

मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा  कि लोक सेवा प्रबंधन विभाग  नागरिकों को  अधिक सुगमता से विभिन्न सेवाओं को प्रदान करने की दिशा में अधिक प्रभावी  पहल करें। बैठक में प्रमुख सचिव लोक सेवा प्रबंधन श्री  मनीष रस्तोगी,  ई.डी. राज्य लोक सेवा अभिकरण श्री अभिजीत अग्रवाल, सी.ई.ओ. अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान सुश्री जी.व्ही. रश्मि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media