Sunami Media News

बिलासपुर । सहकर्मी के साथ घूम रहा था पति, पत्नी ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर की पिटाई

बिलासपुर । सहकर्मी के साथ घूम रहा था पति, पत्नी ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर की पिटाई


युवक और उसके साथ काम करने वाली युवती शनिवार की रात रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे थे। इसी बीच युवक की पत्नी भी वहां पहुंच गई। दोनों को साथ घूमते देख महिला ने आपत्ती की। इस पर युवक और उसकी सहकर्मी ने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सिरगिट्टी में रहने वाली महिला निजी संस्थान में कार्यालय सहायक है। 2005 में उसकी शादी सामाजिक रिती रिवाज से हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। महिला का पति भी निजी संस्थान में काम करता है। काम के दौरान उनके पति का साथी कर्मचारी से दोस्ती हो गई। इसकी भनक उसकी पत्नी को भी लग गई। शनिवार को महिला का पति अपने साथ काम करने वाली युवती को लेकर रेलवे स्टेशन में घुमने गया था। इसकी जानकारी होने पर महिला भी रेलवे स्टेशन चली गई। उसने दोनों के साथ घूमने का विरोध किया। इस पर युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई की। इस बीच उसके सहकर्मी ने भी महिला को जान से मारने की धमकी देकर पिटाई की। मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने