Sunami Media News

पचपेड़ी । मोबाइल के स्र्पये मांगने पर ग्रामीण की पिटाई ।

मोबाइल के स्र्पये मांगने पर ग्रामीण की पिटाई

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोन में मोबाइल के स्र्पये मांगने पर ग्रामीण की युवकों ने पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पर युवकों ने उसकी मां से भी मारपीट की। पिटाई से घायल ग्रामीण ने इसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोन में रहने वाले कार्तिक पटेल रोजी-मजदूरी करते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने मोबाइल को गांव के बजरंग पटेल के पास एक हजार स्र्पये में बेच दिया था। इस दौरान बजरंग ने मोबाइल के स्र्पये बाद में देने की बात कही थी। कई दिनों तक स्र्पये नहीं मिलने पर शनिवार की शाम कार्तिक अपने स्र्पये मांगने के लिए बजरंग के पास गया। इस दौरान उसने मोबाइल लेने से इंकार करते हुए स्र्पये नहीं देने की बात कही। इसका विरोध करने पर उसने गाली-गलौज कर अपने भाईयों को भी बुला लिया। बजरंग और उसके दो भाईयों ने मिलकर कार्तिक की पिटाई की। मारपीट के बीच कार्तिक ने अपनी मां सादबाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस पर उसकी मां ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। इस पर युवकों ने महिला से भी मारपीट की। मारपीट से घायल युवक और उसकी मां ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने