Sunami Media

बिलासपुर के इटवा पाली मंदिर से मूर्ति चोरी के बाद जायजा लेने पहुंचे मस्तूरी विधायक बांधी

बिलासपुर के इटवा पाली मंदिर से मूर्ति चोरी के बाद जायजा लेने पहुंचे मस्तूरी विधायक बांधी


बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के इटवा पाली स्थित मंदिर से कट्टे की नोक पर ग्रेनाइट की मूर्ति चोरी होने के तीसरे दिन स्थानीय विधायक कृष्णमूर्ति बांधी जायजा लेने मंदिर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। साथ ही अपराधियों को पकड़ने और मूर्ति मिल जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मंदिर से मूर्ति चोरी करने वालों की जल्द गिरफ्तार करने पुलिस से मांग की है।

घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। चोर को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीम बनी है। लेकिन चारो टीम को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने भी मंदिर प्रांगण पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर मूर्ति जल्द बरामद करने की बात कही है। पुलिस अब पुराने चोरों से पूछताछ कर रही हैं। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

ग्राम इटवा पंचायत के अति प्राचीन भवरगणेश मन्दिर से भगवान गरुण की प्राचीन मूर्ति चोरी अज्ञात चोरों ने बीते गुरुवार की रात मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर मूर्ति उड़ा ले गए सुबह जब ग्राम के लोग पूजा पाठ के लिए मंदिर पहुंच तो घटना की जानकारी हुई मूर्ति प्राचीन व बहुमूल्य बताई जा रही है.

बलोगों में बढ़ा आक्रोश, विधायक ने शांति बनाए रखने की अपील

वर्षो पुराने मंदिर से भंवर गणेश की मूर्ति चोरी होने की घटना से स्थानीय लोगों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है । मन्दिर से पूरे इलाके के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है. लिहाजा चोरी की इस घटना से लोग बेहद नाराज हैं. मन्दिर के पुजारी सहित सैकड़ों लोगों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। मूर्तियों को बरामद कर अपराधियों को कड़ी सजा देने का आग्रह पुलिस अधिकारियों ने किया गया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media