----------------------------------------
बिलासपुर / आगामी 4 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित सपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अधिकार विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मान योगेन्द्र प्रसाद तिवारी जी सुबह 8 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं जहां पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव नीतू मिश्रा ने बताया कि आगामी 4 सितंबर से 5 सितंबर तक बिलासपुर में आयोजित समारोह में शामिल होंगे अधिकार विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मान योगेन्द्र प्रसाद तिवारी जिनका छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर भभ्य स्वागत किया जायेगा इसके साथ ही समारोह स्थल पर छत्तीसगढ़ राज्य के अलग अलग जिलों के जिला पदाधिकारी स्वागत करेंगे साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित लोक गीत, भजन, आदि प्रस्तुत की जाएगी सभी पदाधिकारी अलग अलग ढंग से स्वागत बंदन करेंगे युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि यह हम लोगों का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ दो दिनों तक रहने मिलने एवं कुछ सीखने का अवसर मिल रहा है हम सभी नौजवान अपनी पूरी निष्ठा ईमानदारी से कार्य कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे प्रदेश सचिव नीतू मिश्रा ने कहा कि पार्टी से जुड़ी सभी महिलाओं को ज्यादा संख्या में पहुना है दूर की महिलाओं को रुकने की ब्यवसथा की जाएगी जिसकी जानकारी पूर्व से देनी होगी ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सामिल होना चाहिए ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात हो सकें साथ ही सभी जिलों के जिला अध्यक्ष अपने जिले के पदाधिकारियों की सूची बनाकर लानी चाहिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वागत में किसी प्रकार की रोक नहीं रहेंगी सभी कार्यकर्ताओं को स्वागत करने का अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को पूरी ताकत से लगना चाहिए