तखतपुर/बिलासपुर/ आम आदमी पार्टी तखतपुर विधानसभा के सचिव विनय गढे़वाल के द्वारा क्षेत्र व देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहां कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है की आज ज्यादातर घरो, दुकानों में तिरंगा दिन रात बंधा हुआ देखते हैं मैं अभी तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के भारत को नम्बर वन बनाने की संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं साथ ही आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए घर-घर जाकर लोगों से चर्चा करते हुए समर्थन ले रहे हैं आम आदमी पार्टी तखतपुर विधानसभा में जो भी युवा महिला बुजुर्ग अपने से जुड़ना चाहते हैं उन्हें कार्यकर्ता भी बना रहे हैं इन्ही सभी कार्य को करते घरों व दुकानों में तिरंगा लहराते देख खुशी होता है और दुख भी होता है जब हम देखते हैं की कभी तिरंगा फटा व गिरा हुआ रहता है तब हम अगर तिरंगा निचे व पास में रहता है तो स्वयं ही सही कर देते हैं या दुर या छत में रहता है तो लोगों के घर जाकर बोल देते हैं कि हमारे देश की आन-बान और शान तिरंगे को अच्छे से रखियेगा कभी कभी आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करते देर रात हो जाती हैं तिरंगा लहराता है और तिरंगा का रंग रात को दिखाई नहीं देता पर तिरंगा रहता है तो खास कर मेरा आग्रह है की कोशिश करें की अगर हमारे देश की आन-बान और शान तिरंगा कहीं भी लगाएं *रात्रि के समय वहां उजाले का प्रबंध जरूर करें* प्रणाम जय हिन्द सदैव आपका विनय गढे़वाल सचिव आम आदमी पार्टी तखतपुर विधानसभा🙏
तिरंगा का ना करें अपमान आम आदमी पार्टी तखतपुर विधानसभा के सचिव विनय गढे़वाल ने क्षेत्र व देश वासियों से किया आव्हान,,
by Mukesh tiwari
-
0