Sunami Media News

हेल्थ । अगर हैं ये लक्षण, तो समझ जाएं पूरी तरह से डैमेज हो गया है लिवर ।

अगर हैं ये लक्षण, तो समझ जाएं पूरी तरह से डैमेज हो गया है लिवर।



लिवर शरीर के प्रमुख अंगों में से एक है. इसमें किसी भी तरह की परेशानी होने पर कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. ऐसे में समय रहते इसके लक्षणों की पहचान जरूर है. 




लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. यह हमारे शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने में प्रभावी हो सकता है. इसकी मदद से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं. ऐसे में अगर लिवर ढंग से काम करना बंद कर दे तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. जीं हां, इसलिए लिवर को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है. वहीं, अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई परेशानी है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. कुछ ऐसे लक्षण हैं जो लिवर में खराबी की ओर इशारा कर सकता है.

 आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

पेट का आकार बढ़ना

लिवर में सूजन की वजह से पेट का आकार बढ़ने लगता है. अधिकतर लोग पेट बढ़ने की परेशानी को मोटापा समझकर इसे नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप भी इस तरह की गलती करते हैं तो सचेत हो जाइए. क्योंकि लिवर में सूजन का समय पर इलाज न कराया जाए तो यह पूरी तरह से डैमेज हो सकता है. इसलिए पेट फूलने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

अत्यधिक थकान

लिवर डैमेज या फिर किसी तरह की खराबी होने पर आपको काफी ज्यादा थकान महसूस होता है. इसके अलावा स्किन पर रूखापन, आंखों के आसपास काले घेरे होना भी लिवर खराबी के लक्षण हो सकते हैं. लिवर कमजोर होने पर आपकी स्किन के सेल्स डैमेज हो सकते हैं. साथ ही बाल भी झड़ने लग सकते हैं. 

पेशाब के रंग में बदलाव


लिवर डैमेज होने पर पेशाब के रंग में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. खासतौर पर अगर आपके पेशाब का रंग काफी ज्यादा पीला नजर आए या फिर आंखों के आसपास पीलापन दिखे तो यह लिवर डैमेज होने के लक्षण हो सकते हैं. इस स्थिति में तुरंत डॉक्टरी सलाह लें.



Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने