Sunami Media

एक ही परिवार के 6 लोगों का घर में शव मिला, मौके से मिला सुसाइड नोट

Editor :- हरियाणा: अंबाला में एक परिवार के 6 सदस्य लोग अपने घर में मृत पाए गए। मामला बलाना गांव की है। डीएसपी अंबाला ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिवार के छह लोग मृत मिले। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, बलाना गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के छह सदस्य रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान संगत राम, पत्नी महिंदर कौर, पुत्र सुखविंदर सिंह, उनकी पत्नी रीना और उनकी नाबालिग बेटियों- आशु और जस्सी के रूप में हुई है।प्रारंभिक जांच के अनुसार सुखविंदर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले परिवार को जहर दिया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड करने की वजह का पता अभी तक नहीं चल सका है।डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 5 साल और 7 साल बताई जा रही है। जोगिंदर शर्मा ने बताया कि ये लोग जम्मू-कश्मीर के सिधरा इलाके के मूल निवासी थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि ये मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media