Sunami Media News

बिलासपुर । 6 वर्षीय बच्ची की कर्रा एनीकट के पास मिला शव

बिलासपुर । देवरीखुर्द पंप हाउस के पास पटेल मोहल्ल रहने वाली 6 वर्षीय पायल लहरें की लाश कर्रा गांव स्थित एनीकट में मिली है ।पायल गुरुवार दोपहर से लापता थी। वह 5 किलोमीटर दूर कैसे पहुंच गई यह हैरानी की बात है । गुरुवार दोपहर से लापता हुई बच्ची की तलाश परिजन कर रहे थे । बच्ची की मां राधिका लहरें के अनुसार उसकी बेटी अपने पिता मन्नू लहरें के साथ दोपहर को निकली थी इसके बाद दोनों का पता नहीं चल पा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्ची की मां बार-बार अपने पति मन्नू लहरे पर ही संदेह जता रही थी, यही वजह है कि पुलिस भी संदेह के आधार पर पायल लहरें के पिता को थाने ले गई थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह एनीकट में बच्ची की लाश मिली। आसपास के लोग संदेह जता रहे हैं कि हो सकता है बच्ची के पिता ने ही उसकी हत्या कर उसकी लाश को नदी में फेंक दिया हो । यह भी संभव है कि दुर्घटना वश पायल नदी में डूब गई हो। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रोजी मजदूरी करने वाला परिवार देवरीखुर्द पंप हाउस के पास किराए के मकान में रहता है। जिनकी 6 साल की बच्ची की मौत डूबने से हो चुकी है। पुलिस को मामला अपहरण और हत्या का लग रहा है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने