Sunami Media News

बिलासपुर । मोबाइल टावर का पार्ट बेचने के लिए बिलासपुर पहुंचे आरोपियों को सरकण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

बिलासपुर । सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू को गुरुवार को सूचना मिली कि एक सफेद रंग के बोलेरो क्रमांक सीजी 16 cl 6718 में 2 व्यक्ति चोरी का सामान लेकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं ।तुरंत एक टीम का गठन किया गया और फिर उस बोलेरो की खोज शुरू की गई। कुछ ही देर में बसंत विहार कॉलोनी के पास वही बोलेरो खड़ी नजर आई, जिसमें दो लोग बैठे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि ग्राम पथरिया और रतनपुर के आसपास लगे प्राइवेट मोबाइल टावरों से ई डी आर यू 8 नग तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों को चोरी कर ये लोग बोलेरो में भरकर बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे थे। इस मामले में पुलिस ने बैकुंठपुर कोरिया निवासी दीपू कुशवाहा और मूसानगर कानपुर एवं वर्तमान में वसंत विहार कॉलोनी बिलासपुर में रहने वाले सर्वेश यादव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6.5 लाख का सामान पुलिस ने बरामद किया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने