Sunami Media News

खेत मे खाद डालने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला हुआ गंभीर रूप से घायल---------

खेत मे खाद डालने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला हुआ गंभीर रूप से घायल---------

कसडोल। बारनवापारा अभ्यारण्य के कोठारी परिक्षेत्र अंतर्गत बार में भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिन्हें प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया।वहीं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर होने असुविधा बनी रही।हालांकि हड़ताल पर चल रहे कुछ विभागीय अमलों से इस घटना के संबंध में कहा गया कि घायल के इलाज के लिए कार्यालयीन स्टाप की ओर से तात्कालिक सहायता राशि मुहैया करा दी जाएगी।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम बार निवासी किसान भानूराम ध्रुव पिता करण सिंह ध्रुव 55 वर्ष भालू के हमले से बुधवार की सुबह करीब दस बजे उस वक्त बुरी तरह से घायल हो गया।जब यह किसान जंगल के समीप अपने खेत में खाद डालने गया था।इस दौरान पास लगे नाले के तरफ कुछ बढ़ चला कि झाड़ी में से भालू का एक बच्चा इस किसान के तरफ दौड़ पड़ा और साथ पीछे दौड़ती आई इसकी मां ने इस पर हमला कर दिया।इस भालू के नोचने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।किसी तरह इस हमलें से बच निकलने बाद स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बार नवापारा पहुंचे।जहां से इन्हें प्राथमिक उपचार पश्चात रेफर कर दिया गया।मौके पर मौजूद चिकित्सा स्टाप नर्स कामनी कंवर व आरएचओ शशिलता बारले ने इसके दायें पैर की पिंडली में इस हमलें की वजह से गहरा जख्म बताया।इधर बार नवापारा अभ्यारण्य के हड़ताल पर चल रहे कोठारी परिक्षेत्र अधिकारी पवन सिन्हा ने सूचना मिलने की बात रखते हुए  हड़ताल वापसी बाद क्षतिपूर्ति कार्यवाही की बात भी कही।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने