Sunami Media

रीवा । एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम बैकअप में शामिल हुआ रीवा के ये तेज गेंदबाज..पढ़िये रिपोर्ट,

एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में  बैकअप में शामिल हुआ रीवा के तेज गेंदबाज..


आईपीएल के बाद अब रीवा के तेज गेंदबाज खिलाड़ी कुलदीप सेन भारतीय टीम में भी नजर आ सकते हैं। 28 अगस्त से दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप में भाग लेने वाली 18 सदस्यीय भारतीय टीम में उनका चयन बैकअप प्लेयर में किया गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वो टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो गए हैं।

बीसीसीआई के अधिकारियों द्वारा 22 अगस्त को उन्हे दूरभाष पर यह जानकारी दी गई कि कुलदीप सेन को भारतीय टीम के बैकअप प्लेयर के रूप मे चुना गया है और उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम के साथ शीघ्र जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। यह खबर कुलदीप को रीवा में ही मिली भारतीय टीम मे चुने जाते ही कुलदीप टीम से जुड़ने के लिए 23 अगस्त को रवाना हो गए हैं।

मध्यम तेज गेंदबाजी करने वाले कुलदीप सेन का जन्म 28 अक्टूबर 1996 को रीवा जिले के ग्राम हरिहरपुर में हुआ था। वो एक गरीब परिवार में जन्म लिए थे। उनके पिता रामपाल सेन रीवा के सिरमौर चौराहे में सैलून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने विषम आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद 13 वर्ष की आयु से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण उनका चयन आईपीएल में राजस्थान रायल्स की टीम में किया गया था। आइपीएल में कुलदीप ने गेंदबाजी की गति और धार से सभी को प्रभावित किया, जिसके कारण उन्हें भारतीय टीम के बैकअप खिलाड़ी के रूप मे चुना गया हैं। आइपीएल में भी उन्होंने 149 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media