Sunami Media

देश । कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए अपना लोगो, टैगलाइन और पैंफलेट किया लॉन्च ।

कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपनी महात्वाकांक्षी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए अपना लोगो, टैगलाइन और पैंफलेट लॉन्च कर दिया। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह इस लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है। येे भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक होगी। आपको बता दें कि कांग्रेस आगामी सात सितंबर से इस यात्रा की शुरुआत करने जा रही है और इसकी घोषणा भी कर दी गई है। यह पूरी यात्रा 3500 किलोमीटर लंबी है लगभग 12 राज्यों में जाएगी। इसी के साथ-साथ कांग्रेस पद यात्रा और रैलियां भी करेगी।

इससे पहले ऐसा ही कुछ नजारा भाजपा की तरफ से हर घर तिरंगा के समय में भी देखने को मिला था, जब प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को तिरंगे से बदल दिया था। हालांकि, इसके एक दिन बाद ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने तिरंगे के साथ पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की तस्वीर का इस्तेमाल की थी, जिसे अब और बड़े स्तर पर ले जाया गया है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अलावा कांग्रेस के सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल को तिरंगे के साथ पूर्व पीएम नेहरू की तस्वीर से बदल दिया गया है।


इससे पहले दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में कांग्रेस ने अपनी प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक की। यहां सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नफरत करने वालों और देश में विभाजन फैलाने वालों के अलावा भारत जोड़ो यात्रा में सबका स्वागत है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media