Sunami Media

विश्व । काबुल में मस्जिद में बम ब्लास्ट, 20 से लोगों की मौत, 50 से घायल ।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के खैर खाना इलाके में एक मस्जिद में अचानक हुए बम विस्फोट में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोट के कारण आसपास की कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं। काबुल में सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि काबुल में पीडी 17 में आज एक विस्फोट हुआ। उत्तरी काबुल के पड़ोस में विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिससे पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। मौके पर पहुंची एंबुलेंस लोगों को अस्पताल ले जाने लगी।


बढ़ सकती है मरने की संख्या

पुलिस ने कहा कि काबुल की एक मस्जिद में बुधवार शाम की नमाज के दौरान भयावह विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोग मारे गए हैं और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन तालिबान के एक खुफिया अधिकारी ने कहा है कि करीब 35 लोग घायल हुए हैं और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

बढ़ सकती है मरने की संख्या

पुलिस ने कहा कि काबुल की एक मस्जिद में बुधवार शाम की नमाज के दौरान भयावह विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोग मारे गए हैं और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन तालिबान के एक खुफिया अधिकारी ने कहा है कि करीब 35 लोग घायल हुए हैं और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

समाचार एजेंसी रायटर्स ने जानकारी दी है कि बम धमाके में एक 7 साल का बच्चा भी बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे आपातकालीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी अस्पताल में 27 घायल मरीजों को भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि काबुल में एक शक्तिशाली विस्फोट की आवाज सुनी गई, जिससे आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media